घूमने का शौक रखने वाले भारतीय विदेशों की सैर करना चाहते हैं। अगर आप किसी विदेशी जगह की तलाश में हैं तो भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका का चयन कर सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई देश भारतीयों के लिए खास टूरिस्ट पैकेज और सुविधाओं की व्यवस्था करते हैं। श्रीलंका भ्रमण के लिए भी आप इन सुविधाओं को लुत्फ उठा सकते हैं। बजट में विदेश यात्रा करना आसान हो जाएगा और किसी अनजाने देश में घूमने का सपना भी सच हो जाएगा।
आईआरसीटीसी समय समय पर भारत और विदेश भ्रमण के शानदार टूर पैकेज लेकर आता है। आईआरसीटीसी रामायण काल की यात्रा कराने के लिए पैकेज के तहत कोलंबो, डंबुला, कैंडी, नुवारा इलिया आदि जगहों पर घूमने का मौका देता है। भगवान राम से जुड़े श्रीलंका के प्रमुख स्थलों की सैर करे लिए इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। वहीं अगर श्रीलंका को किसी विदेशी लोकेशन की तरह घूमना चाहते हैं, जिसमें मंदिरों के अलावा भी श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शामिल हों तो यहां आपको सफर के बारे में पूरी डिटेल मिल जाएगी। अगली स्लाइड्स में श्रीलंका के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताया जा रहा है।

